Filmy Jaankari - फिल्म 83 के मुख्य कलाकार, कौनसा एक्टर किस क्रिकेटर की भूमिका में?







दोस्तों आज हम बात कर रहे है बॉलीवुड की आने वाले मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार है। 83 एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जिवा, एम्मी विर्क, हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल फिल्म में महत्त्वपूर्ण भूमिका में नज़र आने वाले हैं। सितंबर 2017 में, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फिल्म की घोषणा करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। 


यहाँ हम उन कुछ कलाकारों की बात करेंगे जो फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं, तो शुरू करते हैं।



1. Ranveer Singh as Kapil Dev

Related image

बॉलीवुड के एनर्जेटिक सुपरस्टार रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1983 में विश्व कप जीतने वाले इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बने।


2. Deepika Padukone as Romi Bhatia
Related image

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया के किरदार में नज़र आने वाली हैं। 


3. Tahir Raj Bhasin as Sunil Gavaskar
Image result for Tahir Raj Bhasin as Sunil Gavaskar
ताहिर राज भसीन, जो इससे पहले मर्दानी, फाॅर्स-2, मंटो और काई पो चे जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं, उन पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की भूमिका निभाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी।



4. Saqib Saleem as Mohinder Amarnath
Image result for Saqib Saleem as Mohinder Amarnath

मेरे डैड की मारुती, ढिशूम और रेस 3 में सलमान के भाई की भूमिका निभाने वाले साकिब सलीम ने इस फिल्म में आल राउंडर मोहिंदर "जिमी" अमरनाथ कर किरदार निभाया है। जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए जिमी विश्व कप विजेता टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे, उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था।


5. Ammy Virk as Balwinder Sandhu
Image result for Ammy Virk as Balwinder Sandhu

पंजाबी अभिनेता और सिंगर अम्मी विर्क बॉलर बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभाएंगे। अम्मी विर्क पंजाबी सिनेमा का काफी जाना माना नाम है। 


6. Harrdy Sandhu as Madan Lal
लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता हार्डी संधू ऑल राउंडर मदन लाल की भूमिका निभाएंगे उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने कपिल देव के नाबाद 175 रन के बाद हमें 3 विकेट लेने में मदद की।


7. Jiiva as Krishnamachari Srikkanth
Image result for Jiiva as Krishnamachari Srikkanth

साउथ के स्टार अभिनेता जीवा, कृष्णमाचारी श्रीकांत की भूमिका निभाएंगे, जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे। जीवा ने साऊथ में बहुत सी फिल्मो में काम किया हैं।


8. Sahil Khattar as Syed Kirmani
Image result for Sahil Khattar as Syed Kirmani

लोकप्रिय यूट्यूबर और टीवी एंकर साहिल खट्टर को विकेटकीपर सैयद किरमानी की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है, जिन्होंने विश्व कप 1983 में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार जीता था।


9. Chirag Patil as Sandeep Patil
Image result for Chirag Patil as Sandeep Patil

संभवतः सबसे दिलचस्प , चिराग पाटिल स्क्रीन पर अपने पिता व बल्लेबाज़ संदीप पाटिल को चित्रित करेंगे। चिराग पाटिल पहले भी कई हिंदी व मराठी फिल्मो में नज़र आ चुके हैं।    


10. Adinath Kothare as Dilip Vengsarkar
Image result for Adinath Kothare as Dilip Vengsarkar
मराठी सिनेमा के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोडूसर आदिनाथ कोठरी इस फिल्म में दिलीप वेंगसरकर के रूप में नज़र आने वाले हैं।

12. Dhairya Karwa as Ravi Shastri
Image result for Dhairya Karwa as Ravi Shastri

उरी: दी सर्जिकल स्ट्राइक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले धैर्य करवा फिल्म में रवि शास्त्री की भूमिका में नज़र आने वाले हैं।  


13. Dinker Sharma as Kirti Azad
Image result for Dinker Sharma as Kirti Azad

अभिनेता दिनकर शर्मा पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद की भूमिका निभाने वाले हैं, जिन्होंने 1983 विश्व कप फाइनल के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


14. Jatin Sarna as Yashpal Sharma

Image result for Jatin Sarna as Yashpal Sharma

जतिन शर्मा - सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) से बंटी के रूप में लोकप्रिय - फिल्म में बल्लेबाज यशपाल शर्मा का किरदार निभाएंगे।  

15. Nishant Dahiya as Roger Binny
Image result for Nishant Dahiya as Roger Binny

निशांत दहिया फिल्म में रोजर बिन्नी का किरदार निभाएंगे, जो 1983 में विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाडी थे।

16. R Badree as Sunil Valson

Image result for R Badree as Sunil Valson

साउथ के स्टार आर बद्री, रणवीर सिंह स्टारर '83 में सुनील वालसन की भूमिका निभाने वाले हैं। 

17. Pankaj Tripathi as PR. Man Singh, manager of the 1983 World Cup-winning Indian team




मान सिंह की भूमिका निभाने के लिए पंकज त्रिपाठी से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता था। मान सिंह 1983 की भारतीय टीम के कोच थे और उनके प्रदर्शन के पीछे का बल होने के लिए उन्हें काफी सराहा जाता है।



उम्मीद  है आपको ये जानकारी  अच्छी लगी  होगी  हमें  कमैंट्स  में जरूर बताये कि आपको  यह जानकारी कैसी  लगी और इसे  आगे  ज्यादा से  ज़्यादा शेयर करें


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

क्या सच में म्यूचुअल फंड उद्योग सही है?

विश्व कप रिकॉर्ड (टीम )

Was God an Astronauts/Aliens? - Hindi

Temples in India - Bateshwar (बटेश्वर धाम)

प्रथम पूज्य श्री गणेश